फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खाते से 1.14 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता के खाते से एक लाख 14 हजार 764 रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पोपड़ा गांव निवासी सीता ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता पीएनबी पोपड़ा गांव में है। नौ दिसंबर 2023 को उसके खाते में एक लाख 65 हजार 491 रुपये थे। जिसमें से उसने 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसके खाते में एक लाख 14 हजार 891 रुपये थे। उसी दिन किसी ने उसके खाते से रुपये निकालने शुरू कर दिए। जिसका उसके पास कोई मैसेज नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी को जब वह खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक गई तो उसके खाते में मात्र 127 रुपये थे। किसी ने उसके खाते से एक लाख 14 हजार 764 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें