करनाल। बीएसएनएल का नंबर बंद करने का मैसेज भेजकर एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने 73,668 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि बीएसएनएल का आपका नंबर 24 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा। उसने मैसेज आने वाले नंबर पर कॉल किया तो उसने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम नंबर पूछ लिया और उसके खाते से तीर बार में 73,668 रुपये निकाल लिए। संवाद
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।