फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीबीआई अफसर बनकर खाते से निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-4 निवासी आशिमा कौशिक ने बताया कि सात सितंबर को उसके पास एक कॉल आई। जिसमें बताया गया कि आपके नाम से एक कूरियर है। जिसे चाइना जाना है। जिसमें कुछ गैर कानूनी सामान है। यदि यह आपका कूरियर नहीं है तो आप पुलिस में मामला दर्ज कराएं। आपके खिलाफ भी मामला दर्ज है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला मनी लॉड्रिंग व ड्रग से जुड़ा है। इसलिए आपको एक एप पर 48 घंटे ऑनलाइन रहना पड़ेगा। यह कॉल सुनकर वह डर गई और एप पर ऑनलाइन हो गई। साइबर ठगों ने जांच का हवाला दिया कि आपको अपने बैंक खाते से सभी रुपये निकालकर मुंबई आना होगा। उसने कहा कि वह मुंबई नहीं आ सकती तो उन्होंने ऑनलाइन उसका बैंक खाता चेक करने के बहाने उसके खाते से एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें