फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 95 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। डेरा पिंडोरिया के एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता साहिब सिंह निवासी डेरा पिंडोरिया कैथल रोड असंध ने पुलिस को बताया कि उसका पंजाब एंड सिध बैंक में खाता है। 23 जुलाई की दोपहर करीब 3:50 बजे वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने गया था। वहां पर पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। जिससे उसने एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए मदद मांगी। इस दौरान उस व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और फर्जी डेबिट कार्ड दे दिया। इसके बाद उसके खाते से 23 जुलाई को 45 हजार रुपये, 24 जुलाई को 50 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी एचडीएफसी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें