फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवन में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। न्यू रमेश नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन सुबह हवन किया गया। हवन में कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज और प्रवीन, रविदत्त शर्मा, अजय शर्मा, सुभाष, विनोद मोगिया, प्रदीप नंदा और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर सर्वेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें हमेशा गरीब परिवार की सहायता और गोवंश की पूजा करनी चाहिए। ये सेवा कई हवनों का फल प्रदान करती है। जब भी समय मिले सभी को अपने बच्चों सहित गोशाला में जाकर गोवंश को चारा और गुड़ जरूर खिलाना चाहिए, इससे ठाकुर जी की बड़ी कृपा होती है। विश्राम अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें