माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की ओर से मनाए जा रहे सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत शुक्रवार को वीपी इंटरनेशनल स्कूल शिव कॉलोनी में सुंदर कक्षा सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अच्छे अंक पाने पर 10वीं कक्षा के वेदांत, वंशिका, ईशा, स्नेहा, नेहा, राधिका व धनकिशा को सम्मानित किया गया।
महिला प्रमुख संतोष आर्या ने समय की कीमत व मेहनत के महत्व पर चर्चा की। परिवारों में बैठकर सुख दुख सांझा करने पर भी चर्चा की। साफ़-सफ़ाई, अपनी कक्षा को कैसे सुंदर रखना तथा अच्छे संस्कार विषयों पर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों में वेदांत, वंशिका, ईशा, स्नेहा, नेहा, राधिका व धनकिशा शामिल रहे।
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुज कठपालिया एमडी, हरप्रीत कौर, रजनी मेहता, नीलम जांगड़ा, पूनम रावत, रजनी पाल व ज्योति रहेजा को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल अनीता खुराना व प्रबंधक अनुज कठपालिया ने बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित करने पर शाखा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सतीश मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष कविता मल्होत्रा, प्रकल्प प्रमुख मधु पाठक, शकुन गुलाटी, महिला संयोजिका संतोष आर्य, अर्जुन देव आर्य व उपाध्यक्ष मनोहर कृष्ण डुडेजा मौजूद रहे।