फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्क्रीन के माध्यम से करेंगे श्रीराम मंदिर के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर राष्ट्र को समर्पित करने के ऐतिहासिक अवसर को कर्ण नगरी के लोग भी देखेंगे। करनाल के तीन लाख परिवारों को 22 जनवरी सुबह 11 बजे से सीधा प्रसारण के माध्यम से अयोध्या के साथ जोड़ा जाएगा। 500 मंदिरों में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता और महामंत्री नीरज गोयल ने बताया कि 500 सालों के संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक अवसर आया है। श्री राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अयोध्या से सीधा प्रसारण किया जाएगा। राम मंदिर के उद्घाटन अवसर के लिए करनाल से संत समाज को आमंत्रण मिला है। एक जनवरी से 20 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाया जाएगा। पूरे देश में साठ करोड़ से अधिक परिवारों को न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी नगरी को अयोध्या की तरह सजाएं। अपने पास के मंदिरों को सजा कर वहां बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था करेंगे। करनाल के 436 गांवों में अक्षत कलश स्थापित किए गए हैं। 423 गांवों और 56 बस्तियों में न्योता दिया गया है। 12 टोलियां इस काम में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें