फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवजात को स्वस्थ रखने के बताएंगे उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर सुबह 10 से 11 बजे तक रोजाना लगेगा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी (बाह्य रोग विभाग) में आने वाली गर्भवतियों व स्तनपान करवाने वाली माताओं को स्वस्थ बच्चे के सात चरणों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिससे नवजात स्वस्थ रहे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया है क्योंकि इस समय जिला नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक मरीज पहुंचते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा गर्भवतियों व स्तनपान कराने वाली माताओं को जागरूक किया जा सके।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा ने बताया कि सात चरणों की जानकारी देने के लिए नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिलवाया गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण बच्चे को बीमारियों से बचाता है। जच्चा-बच्चा कार्ड में दी गई अनुसूची के अनुसार ही बच्चे का टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीके सुरक्षित व जीवन रक्षक हैं। मां का दूध सबसे सुरक्षित, सर्वश्रेष्ठ और बच्चे के लिए एकमात्र भोजन है। उन्होंने कहा कि बच्चे को कुछ और न खिलाएं। बच्चे की मांग पर या कम से कम खिलाएं। हर दो से तीन घंटे में स्तनपान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के त्वचा की करें देखभाल
डॉ. धीरज ने बताया कि त्वचा की देखभाल बच्चे को हंसमुख और होशियार बनाती है। इससे मां का दूध भी ज्यादा बनता है। गर्भावस्था के दौरान मां ने जितना खाया था, अब उससे ज्यादा खाना चाहिए। अन्य तरल पदार्थों के साथ कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। अपने परिवार को नियोजित करें यानी बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतराल रखें। परिवार नियोजन परामर्श के लिए आशा या एएनएम से पूछें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें