करनाल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल करनाल में सब अर्बन सब यूनिट की बैठक राजीव गांधी विद्युत सदन सेक्टर-12 में हुई। जिसमें केंद्रीय सरकारी विभागों के निजीकरण का विरोध किया गया। इसे कर्मचारियों के विरोध में बताते हुए नौ जुलाई की राष्ट्रीयस्तर पर प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सब यूनिट प्रधान मोहन शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना व जब तक पक्का ना हो तब तक उन्हें विभाग के रोल पर रखना, पुरानी पेंशन नीति को बहाल करना, जोखिम भत्ता लागू करना, कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू करना और विभागों का निजीकरण बंद करना शामिल हैं। संवाद