निसिंग। गांव औगंध में एक पत्नी घर से पांच लाख रुपये व दो बच्चों को लेकर लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। महिला के पति दीपक ने बताया कि दो जून को उसकी पत्नी सोनिया घर से उसके लोन के करीब पांच लाख रुपये और दोनों बच्चों को साथ लेकर कहीं चली गई। उसकी हर जगह तलाश की। बार-बार फोन मिलाने पर भी वह फोन नहीं उठा रही है। उसे शक है कि उसकी पत्नी के लापता होने के पीछे लड़की की मां और भाई का हाथ है। संवाद