फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलड़ी बाइपास के समीप बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के टायर के नीचे आने से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है। उत्तर कॉलोनी निवासी शिव चंद सिंह ने बताया कि वह पत्थर का मिस्त्री है। 30 अप्रैल की शाम 5 बजे वह पत्नी बिंदू देवी के साथ बाइक पर घर की तरफ आ रहा था। जब सूचना मिली कि दो दिन का लॉकडाउन है तो वह वापस आईएनआर सिटी के लिए चला। नए बस स्टैंड के गेट पर पहुंचा तो एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी गिर गई और ट्रक का टायर पत्नी के सिर के ऊपर से गुजर गया। वह भी घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें