फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति से मारपीट की। आरोपियों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर सरिये से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही सुशील के साथ अवैध संबंध है। कई बार दोनें को रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। जिस वजह से आरोपी सुशील उससे रंजिश रखे हुए हैं। दो दिन पहले वह रात को काम से घर आया। तभी पत्नी बेवजह बहस करने लगे। बात न बढ़े। इसलिए कमरे में सोने के लिए चला गया। आरोप है कि रात को ही आरोपी सुशील उसके घर में घुस गया। पत्नी व आरोपी सुशील ने सरिये से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें