करनाल। बागपति क्षेत्र में एक महिला घर से गहने व पांच हजार रुपये लेकर लापता हो गई। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में बिंदर ने बताया कि उसकी पत्नी पम्मी 17 मई को 11 बजे घर से कहीं चली गई है और गहने व नकदी भी ले गई। वहीं दो बच्चों को घर पर छोड़कर चली गई। संवाद