फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता को सफेद फूल और मिठाई का लगाया भोग

Fri, 27 Mar 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नारी शक्ति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजन गाती महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। नारी शक्ति मंच की महिला श्रद्धालुओं ने संतनगर में नवरात्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया। रिया अग्निहोत्री ने बताया कि मां दुर्गा का स्वरूप महागौरी अपने भक्तों के कष्ट दूर कर उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करती है। महागौरी गौरवर्ण, शांत और शुद्धता की प्रतीक है। इस दौरान महिलाओं ने माता की पूजा कर सफेद फूल, नारियल व सफेद मिठाई का भोग लगाया। मान्यता है शिव को पाने के लिए मां ने घौर तप किया था। भगवान शिव ने गंगा जल से इन्हें पवित्र किया, जिससे इनका शरीर महागौर वर्ण हो गया। कथा में रविता लूथरा, शालू अरोड़ा, ममता, सरला, भारती गुप्ता, डॉ. अंजू, ज्योति आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें