सदर बाजार में आयोजित कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। सदर बाजार स्थित श्री गोपाल शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित श्री भक्त वत्सल गोपाल कथा में साध्वी दीपमाला ने भजन जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगा... गाया। भजन सुन पूरा पंडाल झूम उठा। साध्वी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य अक्सर मेरा-तेरा के मोह में उलझा रहता है और यह सोचता है कि उसने भगवान के लिए बहुत कुछ किया है जबकि वास्तविकता यह है कि प्रभु की इच्छा के बिना कोई कुछ भी नहीं कर सकता। मनुष्य को सभी मोह का त्याग कर भगवान का गुणगान करना चाहिए। सभा के संरक्षक देवेंद्र ठुकराल, सुभाष अरोड़ा, सुंदर लाल चावला, सोमनाथ कांबोज, प्रधान संजीव मदान आदि मौजूद रहे। संवाद