फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां जाएं दिल के मरीज, जांच के लिए विशेषज्ञ नहीं

विज्ञापन
152: मरीजों की जांच करते डा कुलवीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी के दिल के मरीजों का चेकअप करने के लिए कोई भी हृदय रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमडी फिजिशियनों के सहारे दिल के मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की फिजिशियनों की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 मरीज उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीज आ रहे है। वहीं दोनों के ईसीजी कक्ष में 60 से अधिक मरीज ईसीजी कराने के लिए पहुंच रहे है। डॉक्टर इसका मुख्य कारण बदलता खान-पान और अत्यधिक मात्रा में धूम्रपान बताया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस 2022 की थीम हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल कें हैं। उन्होंने बताया कि हर 40 सेकंड में, एक वयस्क की मौत दिल का दौरा, स्ट्रोक, या हृदय रोग के अन्य प्रतिकूल परिणामों से होती है।
पिछले 20 वर्षों में दिल के दौरे से पीड़ित लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। मधुमेह, मेटाबोलिक सिंड्रोम, उच्च रक्तचाप, नशे के बढ़ते सेवन, गतिहीन जीवन शैली, खराब आहार और धूम्रपान की उच्च दर ये हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं।
स्वस्थ दिल के लिए लें अच्छी नींद
डॉ. सिंह ने बताया कि स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है, पर्याप्त नींद नहीं लेना हृदय रोग के खतरे को बढ़ाता है। हृदय रोग घातक है, लक्षण नजर आते ही तुरंत चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए। अक्सर स्वस्थ व्यक्ति भी नींद में अपनी जान गवां देता है। क्योंकि इसके पीछे कोरोनरी आर्टरी डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि हम खुद ही पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करके सुरक्षित खाद्य पदार्थों से दूरी बना रहे हैं। जो आसानी से मिलता है वही खाते हैं। अब तो लोगों को अनाज भी पॉलिश किया हुआ ही चाहिए, हर चीज सुंदर दिखनी चाहिए, चाहे उसमें गुणवत्ता हो या ना हो।
विज्ञापन

प्रतिदिन करे 30 मिनट व्यायाम
डॉ. सिंह ने बताया कि दिल के रोगों से बचने के लिए हर रोज 30 मिनट व्यायाम करें, खाने में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं, नमक और चिकनाई को कम करें, तंबाकू और शराब से दूर रहें, देर रात तक जागने से बचें, किसी भी मामले में तनाव न लें। जीवन में सकारात्मक सोच भी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें