फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मामा ने इंस्टाग्राम पर रील लगाई तो आहत युवक ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-जाटल रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में कूदा युवक, पुलिस व परिजन युवक की नहर में कर रहे हैं तलाश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक युवक ने जाटल रोड पर दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। युवक अपने मामा की ओर से चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने से आहत था। दोनों में इस संबंध में विवाद भी हुआ था। इसी से आहत होकर युवक नहर में कूद गया। अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित शोंधापुर गांव निवासी यूनुस ने बताया कि वो एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका बेटा रेहान भी जाटल रोड स्थित एक रग्ज की फैक्टरी में काम करता था। रिहान को रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का शौक है। रिहान का मामा शाहरुख भी इंस्ट्राग्राम पर रील डालने का शौक था। चार दिन पहले शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की थी। ये रील रिहान से संबंधित थी। इस बात को लेकर रिहान व उसके मामा शाहरुख में विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा चल रहा था। शाहरुख यूनुस को धमकी दे रहा था। वीरवार सुबह रिहान फैक्टरी में काम पर गया था और लंच में फैक्टरी से आ गया था लेकिन इसके बाद वो घर नहीं लौटा। वीरवार दोपहर रिहान ने अपनी बहन को कॉल कर कहा कि वो नहर में कूद रहा है। उसकी बहन इसका कारण पूछती रही और ऐसा न करने के लिए मनाती रही। रिहान ने कॉल काट दी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। वो नहर में पहुंचे तो यहां रिहान का साइकिल, कपड़े व मोबाइल मिला। उन्होंने नहर में रिहान की तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें