करनाल। गगसीना में मारपीट कर फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में गांव गगसीना निवासी धन सिंह ने बताया कि उसके खेत में सफेदे का पेड़ खड़ा है। राममेहर ने फोन कर बताया कि तुम्हारे खेत से पेड़ काट रहे हैं। वह खेत में गया तो उसने साथ में राममेहर, तेजबीर, देशपाल को भी साथ ले लिया। जब खेत में पहुंचे तो करीब 15 लोग पेड़ काट रहे थे। जब वे वहां फोटो व वीडियो बनाने लगे तो एक व्यक्ति अमरजीत ने हरिंद्र को देसी कट्टा दिया और उनके साथ मारपीट की और फायर भी किया। उन्होंने एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। आरोपी कार व बाइक छोड़कर फरार हो गए। संवाद