फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैपरी पहनकर थाने पहुंचा व्यक्ति तो भड़के थाना प्रभारी ने जड़े थप्पड़, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी को भी पीटा, पासपोर्ट सत्यापन के लिए आया था थाने, हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा (करनाल)। पासपोर्ट सत्यापन के लिए ढाई साल के बच्चे के साथ थाने पहुंचे दंपती को थाना प्रभारी व महिला पुलिस कर्मचारियों ने थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान ढाई साल के बच्चे का सिर दीवार पर लग गया। महिला के चेहरे पर सूजन आ गया। जब मामला एसपी दीपक सहारन के दरबार में पहुंचा तो उन्होंने घरौंडा थाना प्रभारी श्रीभगवान को लाइन हाजिर कर दिया व महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
घरौंडा के मलिकपुर गांव निवासी महिला हरमनजोत ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति रविजोत व ढाई साल के बेटे के साथ पासपोर्ट सत्यापन के लिए घरौंडा थाना परिसर में गई थी। वह दस्तावेज लेकर आईओ के कमरे में गई। उसके बाद एएसआई ने दो गवाह लाने के लिए कहा तो उसने ससुर को फोन किया। तभी ससुर बोले कि वह
विज्ञापन


गवाहों के साथ थाने आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने पति के साथ ससुर और गवाह को लेने के नीचे आई। इसी दौरान गेट पर एसएचओ श्रीभगवान मिल गए। एसएचओ ने उसके पति को देखकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। क्योंकि पति ने उस समय कैपरी पहनी हुई थी।
एसएचओ ने उसे और उसके पति से अभद्रता की। कहा कि यहां ऐसे कपड़े नहीं पहने जाते हैं, क्योंकि यहां महिलाएं भी बैठी हैं। पति ने कहा कि उसने कैपरी ही तो पहनी है। यह सुनते ही एसएचओ ने उसके पति को चार थप्पड़ जड़ दिए और गालियां देते हुए पुलिस स्टेशन के अंदर कमरे में बंद कर दिया और कहा, इसे लॉकअप रूम में रखो।
विज्ञापन

जब उसे पता चला कि उसके पति को एसएचओ श्रीभगवान ने पीटा है, तो वह तुरंत कमरे की ओर भागी तभी दो सिविल ड्रेस पहनी महिला सुदर्शन और रीना ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। उसका दो साल का बेटा गोद में था जिसका सिर दीवार में जा लगा। इस घटना के बाद उसका बेटा डरा हुआ है। उनके पास वीडियो भी है।





थाना प्रभारी के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

- दीपक सहारन, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें