फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच तख्तों की यात्रा पर निकले पुनीत का स्वागत

Tue, 03 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
स्केटर पुनीत सिंह को सम्मानित करते प्रितपाल सिंह पन्नू  संवाद
विज्ञापन
करनाल। स्केट्स सिख धर्म के पांच तख्तों की 10 हजार किमी की यात्रा पर निकले 19 वर्ष के युवा स्केटर पुनीत सिंह का सोमवार को करनाल पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने पहले भी 10 हजार किमी की यात्रा करके अपना नाम रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड में दर्ज किया है। स्केटर पुनीत सिंह ने बताया कि एक बार फिर वह सुल्तानपुर लोधी से अरुणाचल प्रदेश में गुरु नानक देव के स्थान तवांग की यात्रा करने के लिए अपने स्केट्स पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने स्केट्स पर 10 हजार किमी की धार्मिक यात्रा, जिसमें अकाल तख्त, केशगढ़ साहिब, दमदमा साहिब, पटना साहिब और हेमकुन्ट साहिब की यात्रा भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें