फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भोलेनाथ की पालकी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 10वें दिन प्रभातफेरी नवाब छत्ता, कलंदरी गेट, जाटो वाली गली, अर्जुन गेट, सुभाष गेट व जाटो मोहल्ला मेंं पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ की पालकी का स्वागत किया। हर हर महादेव के जोरदार जयकारे लगाए गए। इस मौके पर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 24 जनवरी को प्रभातफेरी मंडीखुर्द, घोसी मोहल्ला, गुड़ मंडी, दयालपुरा, पहाडगंज, सैनी मोहल्ला व लाल कुआं में निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें