फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदलेगा मौसम, दो दिन गरज संग बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च की रात से मौसम में बदलाव के आसार हैं। दो मार्च को कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके बाद फिर मौसम खुश्क हो सकता है।
मौसम पिछले कई दिनों से खुश्क है, हालांकि दो दिन पहले बादल छाए थे, हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसने बढ़ते न्यूनतम तापमान को एक बार फिर नीचे ला दिया था। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की मौसम शाखा में वीरवार को 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कल से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढोतरी के साथ 8.3 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है लेकिन शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिख सकता है। रात से आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है और शनिवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल है, किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें