फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से बदल सकता है मौसम, तेज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 20 और 21 अगस्त को मौसम में बदलाव दिखेगा। गरज चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के जिला मौसम वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी से राज्य में बारिश की गतिविधियों में अगले तीन-चार दिनों में कमी की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश परंतु पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें