फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदला मौसम, बरसे बदरा, गिरे ओले

विज्ञापन
बदला मौसम, बरसे बदरा, गिरे ओले
विज्ञापन
- मध्यरात्रि 1:15 बजे अचानक अंधड़ के साथ हुई मूसलाधार बारिश, आज और कल भी परिवर्तनशील रहेगा मौसम
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिनभर झुलसाने वाली तपिश के बाद बुधवार की मध्यरात्रि को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। रात्रि करीब 1.15 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी आंधी चलने लगी। इसी दौरान गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश संग ओले पड़ने लगे।
इस दौरान शहर की बिजली भी गुल हो गई। मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को भी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण करनाल में तेज गर्मी हो रही थी। जिसका असर आम जनमानस पर दिख रहा था। दोपहर को बाहर निकलना दुश्वार हो रहा था। बाजारों में भी इसका असर दिख रहा था।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से बाद शाम चार बजे तक बाजारों में सन्नाटा देखा जा रहा था, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही बुधवार की मध्यरात्रि को मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। यूं तो शाम से बादलों की आवाजाही आसमान पर देखी जा रही थी, लेकिन रात्रि 10 बजे तक मौसम साफ दिखाई दे रहा था, न्यूनतम तापमान भी करीब 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। मध्यरात्रि से हवाओं की गति अचानक तेज हो गई। रात्रि करीब एक बजे से ही धुल का गुबार लेकर हवाओं का आना शुरू हो गया जो कुछ ही देर में आंधी में बदल गई। करीब 1.15 बजे अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी बीच ओले भी पड़ने लगे। बारिश का दौर रात्रि दो बजे के बाद तक जारी था।
विज्ञापन

गन्ने की फसल को फायदा
जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। अभी आगामी दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 18 मई तक धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि मौसम के इस बदलाव का किसानों पर कोई खास असर दिखाई नहीं देगा। गन्ने आदि की फसल है, लेकिन हल्की बारिश से इन फसलों को फायदा ही होगा। 19 मई से मौसम खुश्क हो जाएगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें