निसिंग। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र टाया गोहिदा ने रविवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि हरियाणा किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रहा है और किसानों की खरीदी गई फसल की पेमेंट 24 घंटे में किसानों के खाते में आ जाती है। इससे प्रदेश का किसान, मजदूर, व्यापारी, आम जनता खुश है। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन को देखते हुए मंडी में आने वाले किसानों, मजदूरों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए शुद्ध जल, बिजली व सफाई आदि की उचित व्यवस्था करेंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपनी गेहूं की फसल को सुखा कर लाएं और मंडी में साफ करके ही उसे बेचें। संवाद