फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जल्द होगा जलभराव की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम के आदेश पर जलभराव वाली कॉलोनियों को चिह्नित कर सूची तैयार करेगा नगर निगम, मानसून से पहले होगा सर्वे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून से पहले कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पहले कॉलोनियों में पानी के बहाव का पता लगाया जाएगा, फिर बहाव के हिसाब से ही कॉलोनियों में जलभराव की समस्या का हल निकाला जाएगा। नगर निगम अधिकारियों को यह निर्देश गत दिवस मुख्यमंत्री मनोहर लाल देकर गए हैं।
हालांकि नगर निगम के दावे के मुताबिक शहर में ड्रेन और नालों की सफाई शुरू हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर सफाई के इन कामों को पूरा भी कर लिया जाएगा, लेकिन नए आदेशों के तहत कवायद फिर शुरू करनी होगी। नगर निगम को मानसून से पहले शहर की सभी कॉलोनियों का जल निकासी सर्वे पूरा करना होगा। जल निकासी का सर्वे करने के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त इंजीनियरों की एक टीम गठित करेंगे। इसी टीम पर जल निकासी का सर्वे पूरा करने का दारोमदार होगा।
विज्ञापन

सर्वे में जिन कॉलोनियों में जलभराव की समस्या मिलेगी, वहां की नालियों और नालों का बहाव देखना होगा। असल में नालों के चोक होने के साथ ही कॉलोनियों में बहाव ऊपर से नीचे नहीं होने के चलते जलभराव होता है। यह मूल दिक्कत है। अगर बहाव ही ठीक नहीं होगा तो नाला या नालियां साफ भी हों, तो भी कॉलोनियों में पानी भरा ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी कॉलोनियों की सूची तैयार कर बहाव सही किया जाए।

ड्रेन-1 के कुछ हिस्से की निगम कर चुका सफाई
एनएच-44 से सेक्टर-4 पुलिया तक ड्रेन नम्बर-1 से जमी गाद एवं घास फूंस को हटाया जा रहा है। साथ ही ड्रेन की गहराई और चौड़ाई को भी बढ़ाया गया है, ताकि बरसाती पानी निर्बाध रूप से प्रवाहित हो सके। इसी ड्रेन में सेक्टर-4 से हेरिटेज लॉन पुलिया तक की सफाई चल रही है, जिसे आने वाले कुछ दिनों में पूरा किया जाना है।

कैनाल के अंदर से निकाली जा रही जमी गाद
नगर निगम शहर के 24 छोटे एवं बड़े नालों की सफाई शुरू कर चुका है। डाक खाने से मुगल कनाल वाया पुरानी सुविधा वाली गली जाने वाले नाले की सफाई जारी है। मुगल कैनाल फेज-3 की सफाई चल रही है। फेज-3 की सफाई पूरी होने के बाद फेज-1 और फेज-2 की सफाई शुरू होगी। कैनाल के अंदर जमी गाद को निकाला जा रहा है। फेज-1 और फेज- 2 का काम जल्द पूरा किया जाना है। राम नगर नाले की सफाई भी जारी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश पर कॉलोनियों में जल बहाव का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा। नालों की सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं पर कार्य चल रहा है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी जलभराव न हो।

- अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें