करनाल। नेवल गांव स्थित फ्लाईओवर निर्माण साइट से एक पानी का टैंकर चोरी हो गया। नरेश निवासी सहजादपुर सोनीपत ने थाना कुंजपुरा में शिकायत दर्ज करवाई है। नरेश ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर नीले रंग का पानी का टैंकर खड़ा किया गया था, जिस पर दीपचंद रोली लिखा था। 16 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे जब मजदूर खाना खाकर लौटे तो टैंकर गायब मिला। काफी तलाश करने के बावजूद टैंकर का सुराग नहीं लगा। थाना कुंजपुरा पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो