संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नई अनाज मंडी में एक ट्रक चालक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
वार्ड नंबर 17 निवासी अनुज ने शिकायत में बताया कि उसके पिता तेजपाल चौकीदार का कार्य करते हैं। वह जब अपने कार्य पर गए थे तो एक ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया जोकि बुरी तरह घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।