फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज होने पर वार्ड दो के लोगों ने थाने में काटा हंगामा

Mon, 24 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
केस दर्ज होने पर वार्ड दो के लोगों ने थाने में काटा हंगामा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
असंध के वार्ड दो में बिजली कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। बिजली कर्मचारियों ने वार्ड वासियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाने के खिलाफ वार्ड एक व दो के वार्ड वासियों ने असंध थाने में जमकर बवाल काटा। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने व उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। वार्डवासियों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस व बिजली कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान वार्ड वासी राकेश, अजय, मेहर सिंह, रवि, प्रवीन, बलिंद्र, गुलाब, पवन, शीशपाल, सुखविंद्र, मुकेश, कुलदीप, ईश्वर, दर्शन, कर्मबीर, गीता देवी, शीला देवी, कमला देवी, कविता, संतरों व सविता आदि ने बताया कि शनिवार को सुबह पांच बजे अज्ञात लोग वार्ड के घरों व छतों पर पहुंच गए। एक भी व्यक्ति दरवाजे से नहीं आया जो भी घरों में आया वह दीवारें फांद कर घर में घुसा। जब उनसे उनके बारे में पूछा गया तो उन्होंने वार्ड वासियों के साथ गाली गलौच व हाथापाई करना शुरू कर दिया। वार्ड वासियों का आरोप है कि किसी भी वार्ड वासी को उन्होंने ये नहीं बताया कि वे बिजली कर्मचारी हैं। वे जिस गाड़ी से आए थे वह भी निजी गाड़ी थी। वार्डवासियों का कहना है कि सभी के बिजली मीटर बाहर खंभों पर लगे हुए हैं लेकिन फिर भी बिजली कर्मचारी घरों में जबरदस्ती घुसे। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उल्टा वार्ड के चार लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज करवा दिया जो गलत है। उन्होंने कहा कि पुलिस एक तरफा कार्रवाई कर रही है। हमारी कोई सुनवाई नही हो रही है। अगर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला वापस नहीं लिया और बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो वे सड़कों पर उतरने में देर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें