मास्क का प्रयोग न करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन दोनों में में
सूंदर निवासी शरीफगढ़(कुरुक्षेत्र) और सरबजीत निवासी खेड़ी सफ़ॱरली हैं। अफवाह फैलाने पर भी शीशा, जोगिंदर निवासी झींडा केखिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंधु ने बताया कि असंध में अब तक 601 चालान हुए हैं। इनके अलावा 114 वाहन इम्पाउंड किए गए हैं। 20 एफआईआर दर्ज हुईं हैं। 31 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी के निर्देश पर लॉक डाउन के कारण अब बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर केस दर्ज होगा। नियम को तोड़ने वालो को सख्ती से निपटा जा रहा है। इसके अलावा असंध क्षेत्र से आसपास के कस्बों और जिलों से लगी सीमाएं पूरी तरह से सील हैं।