फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज प्रकाशित होगी मतदाता सूची, 30 तक दावे-आपत्तियां

Fri, 31 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एसआईआर के तहत जिले में 31 जुलाई को फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। सभी पात्र नागरिकों प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने लघु सचिवालय में एसआईआर की समीक्षा बैठक ली। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा https://ceoharyana.gov.in/ पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि आम नागरिक आसानी से अपने नाम एवं अन्य विवरण की जांच कर सकें। फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में 31 जुलाई को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों की अवधि तथा एएसडीडी सूची से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें