फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एनएसयूआई आईटीआई के अध्यक्ष बने वितुल माजरा

विज्ञापन
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा और उनकी टीम का स्वागत करते सदस्य
विज्ञापन
करनाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने बुधवार को आईटीआई करनाल की नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा ने टीम की घोषणा की। इसमें वितुल माजरा को अध्यक्ष, वंश को उपाध्यक्ष, आशीष गोंदर को महासचिव, गोरधन शर्मा को सचिव और कृष घनघस को चेयरमैन नियुक्त किया गया। हर्ष सिद्धू को ऑल कॉलेज चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा ने कहा कि नई टीम आईटीआई के छात्रों से सीधा संवाद करेगी और उनकी शिक्षा, सुविधाओं व अन्य मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज गाबा, प्रदेश महासचिव दिलावर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें