फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में हिंसा एक साजिश : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने लगाया आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। संगरूर से सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने नूंह में हुई हिंसा को साजिश करार दिया है। मान रविवार को दिल्ली जाते वक्त करनाल स्थित नीलकंठ ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि वर्ष 2024 चुनाव से पहले माहौल खराब किया जा रहा है। जो कुछ भी एक समुदाय विशेष के साथ हो रहा है, वह ठीक नहीं है। यह साजिश है। सरकार के पास आईबी और सीआईडी है। उन्हें हिंसा हाेने का अंदाजा क्यों नहीं था। एजेंसी कैसे फेल हो सकती है। एजेंसियां अलर्ट कर सकती थीं। चुनाव से पहले की गई यह एक साजिश है। उन्होंने नूंह की हिंसा पर कहा कि समुदाय विशेष के इलाके से यात्रा को ले जाने की क्या जरूरत थी। कोई और रास्ता भी लिया जा सकता था। अगर हर वर्ष यात्रा निकलती है तो पहले तो हिंसा नहीं हुई। इसी बार हिंसा होना साजिश है। साथ ही उन्होंने मणिपुर हिंसा पर सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें