फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Thu, 20 Nov 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोनिका के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सुभरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हमारा शौचालय हमारा भविष्य पखवाड़े के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन रीना धीरज खरकाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को शौचालय का महत्व बताना है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पूर्ण चंद सैनी ने बच्चों को सूखा और गीला कचरा के बारे में प्रेरित किया। रिटायर्ड डीएसपी हरियाणा पुलिस रघुवीर सिंह, वाइस प्रिंसिपल सीमा, अशोक शर्मा, आंगनवाड़ी वर्कर राजबाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें