मूनक। गांव गगसीना स्टेडियम में वीरवार को योग प्रशिक्षक राजेश देवगन ने योग प्रशिक्षण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 40 ग्रामीण लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक राजेश देवगन ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ वज्रासन, मंडूकासन, भुजंगासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ और रोग मुक्त रहता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। देवगन ने घुटनों के दर्द, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, माइग्रेन और साइटिका जैसी समस्याओं के लिए विभिन्न योगासनों के लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संवाद