फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: ऑडी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; उछलकर कार के बोनट पर गिरा, शरीर के हुए कई टुकड़े

Mon, 08 Apr 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जलमाना/करनाल (हरियाणा)

सार

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणी भड़क गए। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया गया। चौकी प्रभारी पर साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाए हैं। शनिवार रात सैर करते समय हादसा हुआ था। दो महिलाओं की टांग टूटी है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे 709ए करनाल-असंध के बीच जलमाना गांव के समीप शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। रविवार को सभी ने एकजुट होकर कार चालक की गिरफ्तारी न होने और जलमाना चौकी प्रभारी पर सबूत मिटाने के आरोप लगाते हुए जलमाना चौकी के सामने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


परिजन व ग्रामीण करीब दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक हाईवे पर डटे रहे। सूचना पर असंध डीएसपी परमजीत, असंध थाना प्रभारी गौरव पुनिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद करनाल से डीएसपी गुरमेल सिंह ट्रैफिक इंचार्ज करनाल, डीएसपी बीर सिंह सिटी करनाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा और चौकी प्रभारी पर लगे आरोप की जांच कराई जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

शाम 6:30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने आरोपी ऑडी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई शेर सिंह के अनुसार उसका 50 वर्षीय भाई साहब सिंह, उसकी पत्नी गुरजीत कौर व उसकी बेटी सुखमन कौर रात करीब नौ बजे सैर करने के लिए सड़क पर निकले थे तभी करनाल की तरफ से तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार आई और उसने उसके भाई, पत्नी व बेटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहब सिंह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा और शीशा टूटने पर कार में फंस गया। इस दौरान उसके शरीर के कई हिस्से हो गए। उसकी पत्नी व बेटी की टांग टूट गई और एक टांग टूट कर खेतों में जा गिरी।

हादसा होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए और उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां साहब सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक साहब सिंह अविवाहित था। वहीं घायल सुखमन का शनिवार को ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा आया था। अब वह अस्पताल में दाखिल है।

रूट किया डायवर्ट, वाहन चालक रहे परेशान
नेशनल हाईवे 709ए पर जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और यातायात डायवर्ट किया गया। पुलिस ने असंध की ओर से आने वाले वाहनों को जलमाना से कुड़लन रोड की तरफ डायवर्ट किया जबकि करनाल से असंध आने वाले वाहनों को शेखुपुरा से डायवर्ट किया गया ताकि जाम की स्थिति न बने।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के सामने जलमाना गांव में सड़क के बीच डिवाइडर बनाने व ब्रेकर लगाने की मांग की।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -गौरव पुनिया, थाना प्रभारी असंध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें