संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑनलाइन शापिंग कंपनी से गलत उत्पाद आने और उसे वापस करने के दौरान महिला से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। माडल टाउन निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर इशिता चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी से सामान मंगाया था। जिसका उसने भुगतान कर दिया। इसके बाद कंपनी की ओर से उन्हें गलत उत्पाद डिलीवर किया गया। दोबारा उत्पाद आर्डर करने के बाद नहीं मिलने पर उसने रुपये वापस लेने के लिए डिलीवर ब्वाय से कहा तो उसने उनसे कंपनी की एप पर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने एप पर दिए नंबर पर काल की तो काल रिसीव करने वाले ने उनके बैंक अकाउंट की डिटेल पूछी। इसके बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। पीड़िता ने सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।