फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनुदान पर खरीदे ट्रैक्टरों का 20 को सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी-89 योजना के तहत ट्रैक्टर पर अनुदान के लिए चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च को किया जाएगा। यह सत्यापन नई अनाज मंडी, असंध में सुबह 9:30 बजे होगा। कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने 17 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदकर उसका बिल और अन्य संबंधित दस्तावेज विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं, वे निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं ट्रैक्टर सहित मौके पर पहुंचे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अनुदान की आगामी प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें