. पीएम केयर फंड में जिला करनाल में 23 वेंटिलेटरों को मिले थे
- इनमें से 83 सरकारी तो 38 निजी के पास है मौजूद
- वहीं इनमें से 23 वेंटिलेटर अकेले नागरिक अस्पताल में कर रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोरोना काल में पीएम केयर फंड में मिले वेंटिलेटर अब आईसीयू में मरीजों को जीवनदान देने का काम करेंगे। कोरोना खत्म होने के बाद से करीब तीन सालों से इन वेंटिलेटरों का उपयोग नहीं हो रहा था। जिसके बाद अब करीब दो माह पहले जिला नागरिक अस्पताल के द्वितीय तल पर नए तैयार हुए आईसीयू में 23 में से 12 वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं। जिससे गंभीर मरीजों को बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग करनाल को पीएम केयर फंड में 83 वेंटिलेटर मिले थे। इनमें से 23 वेंटिलेटर जिला नागरिक अस्पताल और अन्य 60 वेंटिलेटर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज को दिए गए थे। जिला नागरिक अस्पताल में दिए गए 23 वेंटिलेटरों में से अभी हाल ही में 12 वेंटिलेटर नए तैयार किए गए आईसीयू में और चार शिशु रोग विशेषज्ञ के पीकू वार्ड, एक ओटी व एक ट्रामा सेंटर में स्थापित हैं। वहीं शेष पांच वेंटिलेटर जिला नागरिक अस्पताल के स्टोर में बैकअप के लिए रखे गए हैं। अगर कभी भी कोई विपदा आती है तो उन्हें तुरंत निकाल कर इस्तेमाल किया जा सके। डॉक्टरों ने बताया कि एक वेंटिलेटर की कीमत लगभग चार लाख रुपये के करीब है।
वेंटिलेटर चलाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
अधिकारियों ने बताया कि आईसीयू में वेंटिलेटर इंस्टॉल करवा दिए गए हैं। वहीं उन्हें चलाने के लिए डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। कुछ डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। वहीं कुछ की बाकी है। इसके लिए अभी कल्पना चावला मेडिकल से प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।
वर्ष अनुसार सैंपल जांच कोरोना पॉजिटिव और मृत्यु
वर्ष जांच पॉजिटिव मृत्यु
2020 1,99,874 10,801 146
2021 5,93,099 29,291 409
2022 2,73,477 9,824 46
2023 37,726 827 03
2024 200 01 00