करनाल। सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने कुरूक्षेत्र के अमीन रोड स्थित कंग गांव निवासी रमेश को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने सेक्टर-4 ग्रीन बेल्ट से बाइक चोरी करने वाले आरोपी रमेश को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने थाना शहर व तरावड़ी के क्षेत्र से दोनों बाइक चोरी की थी। संवाद