विधायक चंद्रमोहन का स्वागत करते वीरेश शांडिल्य। स्वयं
करनाल। वीरेश शांडिल्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने और आतंकवाद के खात्मे के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के मार्ग पर चल रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने शुक्रवार को एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के सेक्टर-6 स्थित आवास पर पहुंचकर कहा। वीरेश शांडिल्य ने चंद्रमोहन को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। चंद्रमोहन ने कहा कि वर्तमान में वीरेश शांडिल्य को खालिस्तानी व पाकिस्तानी आतंकवादियों से जान का खतरा बना हुआ है, इसके बावजूद वे और उनके साथी बिना किसी भय के कार्य कर रहे हैं। जसवंत सिंह, मयंक शर्मा, सतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो