निसिंग। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूरदराज से भाई बहनों से मंगल तिलक करवाने पहुंचे। भाइयों के आने तक बहनों ने उपवास रखा। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनकी लंबी आयु और तरक्की की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और सम्मान का प्रण लिया। तिलक के बाद बहनों ने उपवास खोला और भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए। संवाद