फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में वंशिका, तमन्ना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। सहोदय स्कूल काॅम्पलेक्स की ओर से खंड स्तरीय अंतर विद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसडी मॉडल स्कूल में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और प्रस्तुति दी। शानदार प्रस्तुति देते हुए जेपीएस अकादमी निसिंग की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन


हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में कैशलेस अर्थव्यवस्था भारत के विकास के लिए अच्छी है या बुरी, इस विषय पर सभी ने प्रस्तुति दी। विजेता टीम की छात्रा वंशिका व तमन्ना ने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी की टीम द्वितीय और एमएनएम जुंडला की टीम तृतीय रही। निर्णायक की भूमिका अंजू नैन व उषा रानी ने निभाई। प्रिंसिपल अमिता सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। जेपीएस अकादमी के प्रधानाचार्य बलराज सिंह ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें