फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वंशिका ने नौकायन में बनाए नए कीर्तिमान

Thu, 23 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नौकायन में वंशिका उभरती प्रतिभा की मिसाल बनी है। गरीब परिवार से निकली इस खिलाड़ी के पिता नहीं होने के कारण मां ने मेहनत करके इस काबिल बनाया कि आज वह जिले का नाम रोशन कर रही है। वंशिका ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वहीं जूनियर वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में रजत व 200 और 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। वंशिका ने बताया कि बचपन से ही उनकी मां व भाई उनके लिए प्रेरणा रहे हैं। वह चार साल से गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब अकादमी में नौकायन का अभ्यास कर रही है।

वशिका की उपलब्धियां-

- 2025 भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

- 2024 में राष्ट्रीय ड्रैगन प्रतियोगिता में एक रजत व दो कांस्य पदक जीते ।

- 2022 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

- 2023 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत व दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें