करनाल। टपराना में घर का नौकर गहने चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत निवासी दीपक ने बताया कि टपराना गांव में उसकी बुआ रहती हैं। 16 मई को उसकी बुआ और परिवार के सदस्य वैष्णो देवी चले गए। वह नौकर को देखरेख के लिए घर पर छोड़ गए। बुआ का एक नौकर प्रदीप भी घर पर ही था। रात को वह आराम से सो रहा था तो उसे आवाज आई। जब उसने उठकर देखा तो वह नौकर अलमारी से गहने चोरी कर रहा था। जब उसने एतराज जताया तो गहने लेकर फरार हो गया। संवाद