इंद्री। उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री और माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति रविवार को समाजसेवी रामकुमार सरोहा की रस्म क्रिया कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इंद्री पहुंचे। यहां विधायक व चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने उनका शाॅल ओढ़ाकर और पौधा देकर स्वागत किया। मंत्री ने इंद्री स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में विधायक रामकुमार कश्यप से मुलाकात की। विधायक कश्यप ने बताया कि जलपान के दौरान राज्यमंत्री से सामाजिक विषयों पर सार्थक व प्ररेणादायक चर्चा हुई। इससे क्षेत्र के विकास संबंधी प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ अन्य मौजूद रहे। संवाद