फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नमी की मात्रा अधिक होने का बनाया बहाना

विज्ञापन
 निसिंग मंडी में  किसानों का धान पानी में बेहता हुआ। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। वीरवार सुबह हुई तेज बारिश से निसिंग मंडी में करीब चार लाख क्विंटल धान की फसल भीग गई। इससे पहले से ही परेशान किसानों की समस्या और बढ़ गई है। मंडी प्रशासन द्वारा फसल को बचाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। किसानों ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों ने नमी की मात्रा अधिक होने का बहाना बनाकर खरीद नहीं की थी। अब किसानों की छह माह की मेहनत से तैयार फसल बारिश ने बर्बाद कर दी है। मार्किट कमेटी सचिव यशपाल मेहता ने बताया कि मंडी में साढ़े पांच लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से केवल एक लाख 73 हजार क्विंटल का ही उठान हो पाया है। किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें