फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुराल वालों से परेशान होमगार्ड ने की आत्महत्या

Fri, 28 Apr 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गांव पक्काखेड़ा में एक होमगार्ड ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। गांव पक्काखेड़ा निवासी अनिल कुमार होमगार्ड था। बताया जाता है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। होमगार्ड के पिता भल्ले राम ने बताया कि बेटे की शादी पानीपत के गांव पसीना कलां निवासी लड़की से हुई थी। शादी के दो साल तक सब सही रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। बहू करीब डेढ़ साल पहले बेटे और दो लड़कों को छोड़कर और छोटी बेटी को साथ लेकर पानीपत के विकास नगर में रहने लगी। करीब छह माह पहले बेटा अनिल बहू को लेने गया था, लेकिन वहां सास, साले एवं अन्य ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वह परेशान रहने लगा और शराब पीनी शुरू कर दी। इसी के चलते बुधवार की रात बेटे ने सुसाइड नोट लिखने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें