फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिफाइनरी में ताला लगा महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों के घरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं से भड़कीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। रिफाइनरी टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों के घरों में बढ़ती चोरी की वारदात से तंग आकर सोमवार को महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने खोरा-खेडी रिफाइनरी में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक महिलाओं ने हंगामा कर चोरों को पकड़ने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। रिफाइनरी में आवागन बाधित हो गया। मौके पर डीएसपी और रिफाइनरी की जीएम पहुंचीं और लोगों को समझा शांत किया।
रिफाइनरी टाउनशिप में चार दिन पहले चोरों ने कर्मचारियों के दो घरों में चोरी की थी। मौ. असलम सैफी के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 3.60 लाख का सामान ले गए थे। वहीं, अंकित के मकान में 45 हजार रुपये की चोरी हुई थी। इन घटनाओं से नाराज महिलाओं ने रिफाइनरी के मुख्य गेट पर ताला लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रिफाइनरी में अंदर और बाहर से आने-जाने वाले वाहन और लोगों को परेशानी हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है, पुलिस गश्त तक नहीं करती। टाउनशिप में सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाया जाए। सीसीटीवी खराब पड़े हैं। चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। मौके पर डीएसपी धर्मवीर खरब और रिफाइनरी की जीएम प्रीति चोपड़ा पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर वे अड़े रहे। बाद में डीएसपी ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रिफाइनरी के गेट का ताला खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें