संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चिडाव मोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक मौके से फरार होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है।
चिडाव गांव निवासी महेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय कृष्ण गांव से दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए करनाल गया हुआ था। मजदूरी करने के बाद जब वह चिडाव पर पहुंचा तो किसी अज्ञात गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी और अपनी गाड़ी उसके भाई के ऊपर से उतार कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसके भाई को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से उसे उसके भाई के मृत होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।